मुंबई

Published: Jan 01, 2021 08:07 PM IST

शानमुंबई पुलिस हमारी शान : सीएम ठाकरे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) कहा कि मुंबई पुलिस (Mumbai Police) हमारी शान है। उसकी प्रतिमा को कोई धूमिल नहीं कर सकता है। 

उन्होंने मुंबई पुलिस अधिकारियों (Mumbai Police Officers) और कर्मचारियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया वर्ष पुलिस बल में सभी के लिए तनाव मुक्ति का दिन हो।

कोरोना में सबसे आगे पुलिस ने मोर्चा संभाला

शुक्रवार को मुंबई पुलिस मुख्यालय में अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने और पुलिस डिटेक्शन में बरामद चोरी के सामान लोगों को लौटाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर मौजूद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुम्बई पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि कोई भी उसकी कार्यकुशलता पर सवाल नहीं खड़ा कर सकता। वह किसी को उसकी छवि नहीं बिगाड़ने दे सकते। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान आम आदमी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे से मोर्चा संभाला।

मुंबई पुलिस की उपलब्धियों का कोई अंत नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुम्बई पुलिस की उपलब्धियों का कोई अंत नहीं है और उसकी यह परंपरा 150 वर्ष पुरानी है। इस लंबी परंपरा और कार्यकुशलता के रहते कोई कितना ही प्रयास क्यों न कर ले, वह उसकी छवि नहीं धूमिल कर पाएगा। यदि कोई ऐसा करने का प्रयत्न करता है, तो मैं उसे होने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने मुम्बई पुलिस को बदनाम करने की कोशिश की, उसके मुंह बंद हो गए, क्योंकि पुलिस की उपलब्धियां अधिक हैं। महामारी के दौरान पुलिस ने कठोर मेहनत की, जिसके चलते कई हजार पुलिकर्मी संक्रमित भी हो गए, कई तो कर्तव्य पथ पर शहीद भी हो गए। पुलिस और अन्य अग्रिम कर्मी ही हैं, जिनके कारण कोरोना नियंत्रण में आया।