मुंबई

Published: Jan 17, 2024 05:41 PM IST

Mumbai Pune Expresswayमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे 6 घंटे के लिए रहेगा बंद, यात्रा करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पुणे: पनवेल-कर्जत डबल ट्रैक उपनगरीय रेल कॉरिडोर को मुंबई रेलवे विकास निगम द्वारा यशवंतराव चव्हाण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शुरू किया गया है। 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चिखले ब्रिज पर काम किया जाएगा। इसलिए मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे (Mumbai Pune Expressway) पर यातायात 6 घंटे (hour) के लिए पूरी तरह से बंद (Close) रहेगा। 

पनवेल-कर्जत डबल ट्रैक रेलवे कॉरिडोर पर काम
कामकाजी घंटों के दौरान मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सभी प्रकार के वाहन (हल्के और भारी) बंद रहेंगे। 6 घंटे के इस बंद के समय में पुणे से मुंबई की ओर आने वाले हल्के वाहन मुंबई रूट किमी 55.000 से डायवर्ट कर मुंबई-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 से होकर मुंबई जा सकते हैं। 

वैकल्पिक मार्ग