मुंबई
Published: Jan 01, 2022 10:03 PM ISTMumbai Corona Updateमुंबई में कोरोना के नए केस 6 हजार के पार
मुंबई: मुंबई (Mumbai) सहित पूरे राज्य में कोरोना (Corona) के नए मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है, लेकिन राहत वाली बात यह है कि बीमारी की जो तीव्रता है वो फिलहाल कम हैं। मुंबई में शनिवार को लगभग 48 हजार टेस्टिंग के बाद 6,347 लोग कोविड से संक्रमित (Covid Infected) मिले हैं, लेकिन इसमें से केवल 389 को अस्पताल (Hospital) में भर्ती होना पड़ा है। यानी 5172 लोग में बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं।
महानगरपालिका स्वास्थ्य विभाग की उपकार्यकारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दक्षा शाह ने कहा कि मुंबई में भले ही कोविड ग्रसित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इसमें 90 फीसदी लोगों को कोई भी स्वास्थ्य समस्या नहीं हैं, जो 10 फीसदी लोग हैं उनमें सौम्य या फिर मध्यम लक्षण हैं। लोगों घबराने की जरूरत नहीं है बस मास्क पहने, भीड़ से बचे और वैक्सीन की दोनों खुराक लें।
राज्य में 9 हजार के पार नए केस
राज्य में शनिवार को 9170 नए कोविड संक्रमित मिले हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो 7 जुलाई को राज्य में 9558 नए कोविड संक्रमित मिले थे, उसके बाद मामलों में गिरावट होती चली है।
राज्य में 7, मुंबई में 1 की मृत्यु
केसेस में भले ही तेजी से इजाफा हो रहा है, लेकिन मौत की संख्या अब भी कम है। शनिवार को राज्य में कुल 7 कोविड मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई है, जिसमें से 1 की मृत्यु मुंबई में हुई है।
32 हजार एक्टिव मरीज
राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 32 हजार के पार चली गई है। शनिवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 32,225 तक पहुंच गई, जिसमें से 22334 एक्टिव मरीज मुंबई में हैं। इसमें अधिकतर मरीजों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं है। मुंबई सहित राज्य में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर अधिक जोर दिया जा रहा है ऐसे में जिनमें लक्षण नहीं है पर संक्रमित हैं उनकी भी पहचान हो रही है।
मुंबई की 10 चाल और 157 इमारतें सील
मुंबई में कोविड के बढ़ते मामलों के साथ एक बार फिर कंटेनमेंट जोन बढ़ रहे हैं। शनिवार तक मुंबई के 10 स्लम और 157 इमारतों को सील किया गया है, क्योंकि यहां पर 5 से अधिक कोविड मरीज मिले हैं।
91% बेड्स रिक्त
मुंबई में फिलहाल उपलब्ध कुल बेड के से केवल 9 प्रतिशत पर ही मरीजों का उपचार चल रहा है। यानी 91 फीसदी बेड्स रिक्त पड़े हैं। कोविड के 30565 बेड्स में से 2760 बेड्स फूल हैं। मुंबई का डबलिंग रेट फिलहाल 251 दिन पर आ गया है।
राज्य में 6 नए ओमीक्रोन मरीज
शनिवार को राज्य में 6 नए ओमीक्रोन मरीज मिले हैं। 3 पुणे ग्रामीण, 2 पिंपरी-चिंचवड़ और 1 पुणे शहर का निवासी है। इसी के साथ राज्य कुल ओमीक्रोन मरीजों की संख्या 460 तक पहुंच गई है, जिसमें से 180 लोग ठीक हो कर घर लौट चुके हैं।
मुंबई में नहीं बुक हो पाया स्लॉट
देशभर में शनिवार से 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों का टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन मुंबई के अभिभावक अपने बच्चों के लिए स्लॉट बुक करने में असफल रहे। कोविन पोर्टल में दिक्कत के कारण मुंबई में वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक नहीं हो पाया है।
मुंबई के आंकड़े
- कुल टेस्ट- 137,18,240
- कुल पॉजिटिव केस- 791457
- कुल मौत- 16377
- कुल ठीक हुए- 750158
- डबलिंग रेट- 251 दिन
- चाल/ स्लम सील- 10
- इमारतें सील- 157
राज्य के आंकड़े
- कुल टेस्ट- 6,91,36,643
- कुल पॉजिटिव केस- 66,87,991
- कुल मौत – 141533
- कुल ठीक हुए- 65,10,541