मुंबई

Published: Jan 28, 2022 04:18 PM IST

Maharashtra Politicsनितिन गडकरी बना सकते हैं शिवसेना-भाजपा के बीच पुल, अब्दुल सत्तार ने एक बार फिर किया दावा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: शिवसेना नेता (Shiv Sena Leader) और राजस्व राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार (Minister Abdul Sattar) ने एक बार फिर दावा किया है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) शिवसेना (Shiv Sena) और भाजपा (BJP) के बीच एक सेतु (Bridge) का निर्माण कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने तर्क भी दिए हैं। हालांकि भाजपा नेताओं ने अब्दुल सत्तार के बयानों को तवज्जो नहीं दी है।  

राज्य मंत्री सत्तार ने कहा कि हमने पहले भी कहा था और अब भी कह रहा हूं कि केवल नितिन गडकरी ही शिवसेना और भाजपा के बीच गठबंधन के लिए प्रयास कर सकते हैं। क्योंकि नितिन गडकरी पिछले 30 साल से मातोश्री में आते जाते रहे हैं। नितिन  गडकरी दो सड़कों पर पुल बना सकते हैं और दो लोगों के दिमाग से भी मेल करवा सकते हैं। 

पहले भी की है नितिन गडकरी की तारीफ 

इससे पहले दिल्ली  में अब्दुल सत्तार ने शिवसेना-भाजपा गठबंधन पर बोलते हुए कहा था कि गडकरी ने पहल की तो सेतु बन सकता है। उन्होंने कहा था कि उद्धव ठाकरे राज्य के एक कर्तव्य परायण राजनेता हैं और वह पूरी तरह से महाराष्ट्र का नेतृत्व कर रहे हैं।  नितिन गडकरी सिर्फ महाराष्ट्र के ही नहीं, बल्कि देश के नेता हैं।