मुंबई

Published: Jan 01, 2022 06:46 PM IST

No Property Taxमुंबई में 500 वर्ग फुट की आवासीय संपत्तियों पर कोई संपत्ति कर नही लगेगा: उद्धव ठाकरे

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

मुंबई: मुंबई निगम क्षेत्र की सीमा में स्थित 500 वर्ग फुट तक की आवासीय संपत्तियों पर कोई संपत्ति कर नहीं लगेगा। महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इससे पहले दिन में शहरी विकास विभाग की बैठक में इस निर्णय की घोषणा की।  मुंबई के निगम चुनावों से पहले यह घोषणा की गई है। चुनाव अगले महीने संभावित है।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने प्रशासन से इस फैसले को तत्काल क्रियान्वित करने का निर्देश दिया है। शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस फैसले से वृहन मुंबई निगम क्षेत्र (बीएमसी) की सीमा में 500 वर्ग फुट से कम के 16 लाख मकान मालिकों को लाभ होगा।