मुंबई

Published: Oct 10, 2022 09:51 PM IST

MCA Election 2022एक बार फिर राजनीतिज्ञ बनाम क्रिकेटर का होगा मुकाबला, MCA अध्यक्ष पद के लिए आशीष शेलार और संदीप पाटिल आमने-सामने

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: आशीष शेलार (Ashish Shelar) और शरद पवार (Sharad Pawar) दोनों इस साल मुंबई क्रिकेट संघ (MCA ) के चुनाव के लिए एक संयुक्त पैनल उतार रहे हैं। दिलचस्प बात यह है संदीप पाटिल (Sandeep Patil) का अलग पैनल है। पवार पैनल से भाजपा नेता आशीष शेलार और संदीप पाटिल पैनल से पाटिल ने खुद अध्यक्ष पद के सोमावर को नामांकन किया। अब अध्यक्ष पद चुनाव शेलार और संदीप पाटिल के बीच लड़ा जाएगा। 11 साल बाद एक बार फिर क्रिकेटर बनाम राजनीतिज्ञ एमसीए अध्यक्ष पद के लिए लड़ेंगे। 

इससे पहले 2011 में पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर (Dilip Vengsarkar) और पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख (Former Chief Minister Vilasrao Deshmukh) ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था। उस समय विलासराव ने वेंगसरकर को हराया था। अब इस साल भी यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सियासी नेता क्रिकेटर पर भारी पड़ते हैं या फिर संदीप पाटिल आशीष शेलार को हरा पाते हैं।

जीत के प्रति आशान्वित पाटिल

एमसीए अध्यक्ष पद के इलेक्शन के लिए मैदान में उतरे पूर्व टेस्ट क्रिकेटर को उम्मीद है कि वे इस बार चुनाव जीतेंगे। पाटिल ने कहा कि जीत के प्रति मैं पूरी तरह आशान्वित हूं। मैं और मेरा पैनल जीतेगा। उन्होंने कहा आत्मविश्वास पूर्ण कहा कि 20 अक्टूबर को दिखिएगा, रिजल्ट आ जाएगा। यानि उनका कहना है कि मैं जीतूंगा। विपक्षी उम्मीदवार के संदर्भ में पूछने पर उन्होंने कहा कि कौन मजबूत है, कौन कमजोर यह 20 अक्टूबर को पता चल जाएगा। हम दूसरों के संदर्भ में प्रतिक्रिया नहीं देते।

20 अक्टूबर को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव

मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष का चुनाव 20 अक्टूबर को होगा और प्रतिद्वंद्वी गुट शरद पवार और आशीष शेलार अब एक संयुक्त पैनल के साथ मैदान में उतरेंगे। इसलिए एमसीए अध्यक्ष के चुनाव में मुख्य मुकाबला आशीष शेलार और संदीप पाटिल के बीच होने की संभावना है। पहले पवार और शेलार ग्रुप अलग-अलग चुनाव लड़ने वाले थे, लेकिन अब दोनों एक साथ चुनाव लड़ने के लिए इस चुनाव में कई कट्टर प्रतिद्वंद्वी एक साथ मैदान में उतरने वाले हैं।

भाजपा, एनसीपी और शिवसेना एक साथ

मुंबई क्रिकेट संघ के इस साल होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी नेता आशीष शेलार और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार का एक संयुक्त पैनल होगा और इस पैनल से बीजेपी, शिवसेना और शिंदे ग्रुप एक साथ आते नजर आएंगे। इस बार अध्यक्ष पद के लिए आशीष शेलार और उपाध्यक्ष पद के लिए अमोल काले चुनाव लड़ेंगे। अजिंक्य नाइक को सचिव पद के लिए नामित किया गया है, जबकि संयुक्त सचिव दीपक पाटिल को कोषाध्यक्ष पद के लिए अरमान मलिक को नामित किया गया है। कार्यकारी समिति में जितेंद्र आह्वाड, मिलिंद नार्वेकर, नीलेश भोंसले समेत 9 लोग होंगे। इसलिए विभिन्न दलों के नेता मुंबई क्रिकेट संघ के लिए एक पैनल से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।