राज्य

Published: Jul 30, 2022 09:41 AM IST

Ranbir Kapoor-Shraddha Kapoor Newsरणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर की फिल्म के सेट पर लगी आग से एक शख्स की मौत, पुलिस कर रही है जांच

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की आने वाली फिल्म के सेट पर शुक्रवार को भीषण आग लगने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कूपर अस्पताल के डॉ सदाफुले ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ‘मुंबई के अंधेरी पश्चिम इलाके में लेवल 2 में आग लगने के बाद 32 वर्षीय एक व्यक्ति को मृत लाया गया था। अंधेरी वेस्ट के चित्रकूट स्टूडियो में शुक्रवार को लगभग 4:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।’ 

बता दें, रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर जल्द ही अपना मुंबई शेड्यूल शुरू करने वाले थे, लेकिन अब लेवल-2 की आग के चलते शूटिंग में देरी हो गई है। मुंबई फायर ब्रिगेड के मुताबिक, 29 जुलाई की रात करीब 10:35 बजे आग बुझाई गई है।

रणबीर और श्रद्धा हाल ही में अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के स्पेन शेड्यूल को पूरा करने के बाद मुंबई लौटे। यह अभिनेता का पहला ऑन-स्क्रीन सहयोग है। उनके अलावा फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 8 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा, ‘रॉकस्टार’ अभिनेता को हाल ही में यश राज फिल्म की ‘शमशेरा’ में वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही।