मुंबई

Published: Jan 31, 2023 11:08 AM IST

Robbery in Mumbaiमुंबई के दादर में बंदूक की नोक पर घर में घुसकर लूट, एक गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative image

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में इन दिनों अपराध बढ़ता जा रहा है। मुंबई में अपराधी बेखौफ हैं। दादर (Dadar) में बंदूक की नोक पर कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। फ़िलहाल इस मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। इस घटना के बाद से ही इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश भी है। 

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई के दादर वेस्ट इलाके में अपराधियों ने बंदूक की नोक पर एक घर में लूटपाट की। मिठाई देने के बहाने घर में घुसे थे। और फिर बंदूक की नोक पर घर में लूटपाट की। इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा फरार। फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस मामले में आईपीसी और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। 

एक और मामले में मुंबई मानखुर्द थाना क्षेत्र के रहवासी 35 वर्षीय ‘दरिंदे’ ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया है। मिली जानकारी के अनुसार इस दरिंदे ने बच्ची को ‘टॉफ़ी’ का लालच  देकर अपने घर ले गया और वहां उसका बलात्कार किया किया। बाद में बच्ची ने घर जाकर अपनी मां से इसकी शिकायत की, जिसने तुरंत ही मानखुर्द थाने में FIR दर्ज करवाई।