मुंबई

Published: Oct 12, 2021 09:47 PM IST

Join BJPपरभणी में NCP को झटका, पूर्व जिलाध्यक्ष समर्थकों सहित बीजेपी में शामिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम

मुंबई :  स्थानीय निकायों की चुनाव तैयारी के बीच परभणी (Parbhani) में एनसीपी (NCP)को झटका लगा है। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय वरपूडकर ने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (BJP President Chandrakant Patil) की मौजदूगी में बीजेपी (BJP) की सदस्यता ग्रहण की।

बीजेपी में शामिल होने वालों में परभणी के पूर्व नगराध्यक्ष शामिल हैं। भाजपा अध्यक्ष  चंद्रकांत पाटिल ने परभणी जिले के सभी चुनाव खुद के बल पर लड़ने की घोषणा की है।    

परभणी में खुद की ताकत पर सभी चुनाव लड़ेगी भाजपा

भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि परभणी जिले में भाजपा संगठन कार्य अच्छा होने की वजह से शिवसेना का फायदा मिला। अब भाजपा परभणी में खुद की ताकत पर सभी चुनाव लड़ेगी और विजय की परंपरा को कायम रखेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में  अनुसूचित जाति मोर्चा के  प्रदेशाध्यक्ष सुधाकर भालेराव, पूर्व विधायक  रामप्रसाद बोर्डीकर, पार्टी के  मुख्य प्रवक्ता  केशव उपाध्ये, भाजपा मराठवाडा संघटनमंत्री संजय कोडगे, पूर्व विधायक मोहन फड, भाजपा परभणी ग्रामीण जिलाध्यक्ष  सुभाष कदम और शहर जिलाध्यक्ष आनंद भरोसे उपस्थित थे। भाजपा में शामिल हुए विजय वरपूडकर ने कहा कि परभणी जिले में  भाजपा को मजबूत करने का काम करुंगा।