मुंबई

Published: Feb 18, 2023 02:33 PM IST

Kurla Crimeकुर्ला में चोरों का आतंक, घर से 2 लाख की चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: कुर्ला में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। घर से 2 लाख के गहने और किमती सामान चोरी हो गया। कुर्ला पुलिस (Kurla Police) ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार (Four Accused Arrested) किया है। उनके पास से डेढ़ लाख के गहने बरामद (Jewelry Recovered) हुए हैं।

कुर्ला पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र होवाले ने बताया कि कुर्ला (प.) के रामजीवा चाल में रहने वाली भक्ति रोहन का परिवार 6 फरवरी को घर में ताला बंद कर बाहर गया था। जब वे घर वापस आए, तो घर का ताला टूटा हुआ था और कपाट में रखे गहने और कीमती सामान गायब थे। भक्ति रोहन ने कुर्ला पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज करवायी।

सीसीटीवी से मिला आरोपियों का सुराग

पुलिस ने वारदात के आस-पास का सीसीटीवी खंगाला, तो एक सीसीटीवी में संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने छानबीन कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान गोवंडी के मोहम्मद इजाज मोहम्मद रशीद शेख, किरण किसन चव्हाण, मोहम्मद अमजद अब्दुल हई शेख और मोहम्मद सोहेल उमर के रूप में हुई है।