मुंबई

Published: May 16, 2022 06:50 PM IST

Ketki Chitaleठाणे क्राइम ब्रांच ने केतकी चितले के घर से लैपटॉप, कंप्यूटर हार्ड डिस्क सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री की जब्त

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: @ANI/Twitter

मुंबई: ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम (Thane Police Crime Branch ) ने नवी मुंबई के कलंबोली में मराठी अभिनेत्री केतकी चितले (Ketki Chitale) के घर से लैपटॉप, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जब्त किए हैं। बता दें कि,  ठाणे की एक अदालत ने रविवार को मराठी अभिनेत्री केतकी चितले को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि, अभिनेत्री को एनसीपी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ फेसबुक पेज पर कथित रूप से अपमानजनक पोस्ट साझा करने के लिए उस दिन गिरफ्तार किया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे रविवार को हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 18 मई तक ठाणे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

गौरतलब है कि, मराठी अभिनेत्री ने बीते शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के खिलाफ फेसबुक पर एक “अपमानजनक” पोस्ट साझा की थी। यह पोस्ट मराठी में लिखा गया था। इसमें राकांपा प्रमुख का पूरा नाम नहीं लिखा है। लेकिन इसमें पवार उपनाम और 80 वर्ष की आयु लिखी है। राकांपा नेता 81 वर्ष के हैं। ‘‘नरक इंतजार कर रहा है” और ‘‘आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं” जैसी टिप्पणियां पोस्ट में लिखी हैं जो कथित तौर पर वरिष्ठ नेता की आलोचना है। इस मामले में पुलिस ने अभी तक तीन मामले दर्ज किए गए है।