मुंबई

Published: Apr 20, 2023 10:08 AM IST

Raj Thackeray- CM Shindeआज फिर CM एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे राज ठाकरे, जानें क्या है पर्दे के पीछे की कहानी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीती से बड़ी खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) के अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के साथ मुलाकात करने वाले हैं। यह खास मुलाकात एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के वर्षा आवास पर होगी। इस दौरान राज ठाकरे के साथ कुछ किसान भी होंगे। दरअसल, ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन अभी भी कई किसान मुआवजे से वंचित हैं। इसी पृष्ठभूमि में राज ठाकरे आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे।

बेमौसम बारिश से हुआ किसानों का नुकसान 

मौसम (Weather) के बिगड़े मिजाज के कारण किसानों का काफी नुकसान हुआ है। किसानों की पूरी फसल बर्बाद हुई है। बाजरा और कपास जैसी फसलों को भारी नुकसान हुआ। खरीफ सीजन बीत गया तो रबी सीजन में कम से कम उत्पादन होगा। इस उम्मीद से किसानों ने फिर से खेती करना शुरू किया। लेकिन, अब रबी सीजन में भी अचानक होने वाली बारिश के कारण किसानों को बड़ा झटका लगा है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, ज्वार, चना, केला, आम और अंगूर के बाग जैसी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों की निगाहें सरकार की मदद पर टिकी हैं। इस मुद्दे पर बात करने के लिए राज ठाकरे आज मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले हैं। 

गठबंधन की हो रही चर्चा 

मालूम हो कि, राज ठाकरे (Raj Thackeray) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) की इससे पहले भी 2 बार मुलाकात हुई हैं। ऐसे में मनसे और शिंदे गुट के बीच आगामी नगर निगम चुनाव के लिए गठबंधन पर चर्चा की जा रही है। हालांकि, किसी भी पार्टी की ओर से गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक स्थिति की घोषणा नहीं की गई है।