मुंबई

Published: Sep 04, 2023 12:07 PM IST

Fight In Mumbai localलोकल ट्रेन ट्रेन में सीट को लेकर दो यात्री में हुई मारपीट, वायरल हुआ वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Image-Twitter

मुंबई: लोकल ट्रेन मानों मुंबईकरों की जान है। ऐसे में रोजाना लोकल से जुड़ी कई खबरें सामने आती है। हाल ही में एक और खबर मुंबई लोकल की सामने आई है। दरअसल एक खचाखच भरी लोकल ट्रेन यात्रियों से भरी होती है और वहां सीटों के लिए लोग आपस में लड़ते हैं। इसके पहले भी लोकल ट्रेनों में झगड़े के वीडियो कई बार वायरल हो चुके हैं। ऐसे में अब मुंबई की लोकल ट्रेनों में भीड़भाड़ और यात्रियों के झगड़े अब आम बात हो गई है। एक ही लोकल ट्रेन में दो यात्रियों की लड़ाई का वीडियो वायरल हो गया है। आइए उस वीडियो के बारे में जानते है।  

लोकल ट्रेन है या कुश्ती का अखाड़ा

जैसा की हम सब जानते है मुंबई की लोकल ट्रेन हो या दिल्ली की मेट्रो, दोनों ही सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में यात्रियों के बीच झगड़े होना लाजमी है। इस लड़ाई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। मुंबई की लोकल ट्रेन में यात्रियों की मारपीट का ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि सीट पर बैठने को लेकर दो यात्रियों में बहस हो गई। जैसा की आप वीडियो में देख सकते है कि पहले तो उनमें बहस हुई फिर इसके बाद दोनों के बीच मारपीट और गाली-गलौज होने लगी।

लोकल में मारपीट 

इस वीडियो में दिख रहा है कि, ‘दो यात्रियों के बीच बहस हो गई।  दोनों एक-दूसरे से काफी चिढ़े हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनके बीच झगड़ा मारपीट में बदल गया। जब दोनों झगड़ रहे थे तो कुछ यात्रियों ने उनका विवाद सुलझाने की कोशिश की। झटके से सीट पर बैठे यात्री के एक कान पर चोट भी लग गई। दोनों के बीच झड़प का वीडियो ‘मुंबई मैटर्स’ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।  यात्रियों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है।

 

क्या है पूरी घटना 

सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में दो यात्रियों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट कर रहे इन यात्रियों को अन्य लोगों ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन कोई भी सुनने के मूड में नहीं था। बाद में एक यात्री ने दोनों के बीच हो रहे झगड़े को रोका और और यह मामला सुलझाया।