मुंबई

Published: Feb 16, 2022 11:56 PM IST

Maharashtra Politics10 मार्च के बाद आघाडी सरकार में उठापठक : नाना पटोले

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
कंटेन्ट एडिटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई : अपने बयानों (Statements) को लेकर पार्टी (Party) के लिए मुश्किल (Difficult) खड़ा करने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (State Congress President) नाना पटोले (Nana Patole) ने अपने गृह क्षेत्र भंडारा में आयोजित (Held) एक कार्यक्रम (Program) में नया शिगूफा छोड़ा है।

उन्होंने संकेत दिए हैं, कि 10 मार्च के बाद आघाडी सरकार में उठापठक हो सकती है। पटोले के इस बयान के बाद माना जा रहा हैं, कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हाल के दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ इस बारे में चर्चा हुई है।

पटोले ने कहा कि राज्य में अभी जो कुछ भी चल रहा है, उसे जल्द ठीक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा की राज्य मंत्रिमंडल में कांग्रेस के मंत्री बदलने की संभावना है। पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे। उसके बाद महाराष्ट्र में करीब 14  नगर निगमों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि नगर निगम चुनाव से पहले कैबिनेट में फेरबदल हो सकते है। ऐसी रिपोर्ट है कि विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पटोले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तो बन गए हैं, लेकिन अब वह कैबिनेट मंत्री भी बनना चाहते हैं। उनका मानना है कि कैबिनेट मंत्री बनने से उनके हाथ में ज्यादा पॉवर होगी और वह लोगों के हित में सरकारी फैसले भी ले पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, पटोले की नजर खासतौर से ऊर्जा मंत्री नितिन राउत की कुर्सी पर है। हालांकि, पार्टी में एक नेता, एक पोस्ट के फार्मूले की वजह से इसमें मुश्किलें आ रही हैं।

महाविकास आघाडी सरकार को सत्ता से जाना होगा

पटोले की इस भविष्यवाणी पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि महाविकास आघाडी सरकार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के प्रयासों से बनी है। ऐसे में सरकार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला ये सभी नेता आपस में मिल कर लेंगे। उधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने भी भविष्यवाणी की थी कि 10 मार्च के बाद महाराष्ट्र में राजनीतिक भूकंप आएगा। उन्होंने कहा है कि महाविकास अघाडी सरकार को 10 मार्च के बाद सत्ता छोड़नी होगी। पाटिल का कहना है कि राज्य में सत्तारूढ़ महाविकास गठबंधन के भीतर आंतरिक कलह शुरू हो गया है। उन्होंने कहा है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ऐसी स्थिति पैदा होगी, जहां महाविकास आघाडी सरकार को सत्ता से जाना होगा।