File Photo
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना महामारी ग्राफ का नीचे आ रहा है। लेकिन ओमिक्रॉन (Omicron) के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) को चिंता में डाल दिया है। राज्य में सात दिनों में ओमिक्रॉन के कुल 1,122 मरीज सामने आए हैं। जिनमें आज मिले 111 मरीज भी शामिल है। इसके अलावा राज्य में पिछले 24 घंटे में डेल्टा के 2,748 नए मामले और 41 मृत्यु दर्ज की गई है। यह जानकारी बुधवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी है।

    महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 97.77 प्रतिशत हुआ

    स्वास्थ्य विभग के मुताबिक, प्रदेश में आज मिले नए मामलों के बाद संक्रमितों की संख्या 78,50,494 और मृतकों की संख्या 1,43,492 पर पहुंच गई है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि प्रदेश में 5,806 लोगों ने इस जानलेवा वायरस पर मात की है। इसी के साथ राज्य में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 76,75,578 हो गई है।

    फिलहाल प्रदेश में 27,445 एक्टिव मरीज है और सभी का इलाज चल रहा है। वर्तमान में 2,79,743 लोग होम क्वारंटाइन और 1,169 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 97.77 प्रतिशत और डेथ रेट 1.82 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 4,456 केस

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 111 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 21 मरीज अहमदनगर और 19 मरीज नवी मुंबई में मिले हैं। महाराष्ट्र में अब तक कुल 4,456 मरीज ओमिक्रॉन से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 3,334 लोग इस वैरिएंट से ठीक हुए हैं।

    एक हफ्ते के आंकड़े

    • 16 फरवरी : 111 ओमिक्रॉन नए मरीज
    • 15 फरवरी : 351 ओमिक्रॉन नए मरीज
    • 14 फरवरी : 08 ओमिक्रॉन नए मरीज
    • 13 फरवरी : 218 ओमिक्रॉन नए मरीज
    • 12 फरवरी : 237 ओमिक्रॉन नए मरीज
    • 11 फरवरी : 76 ओमिक्रॉन नए मरीज
    • 10 फरवरी : 121 ओमिक्रॉन नए मरीज