मुंबई

Published: Feb 03, 2023 08:43 AM IST

Vande Bharat Expressछत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में पहुंची 'वंदे भारत' एक्सप्रेस, पहली बार रचा 'ये' इतिहास

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus) पर आ चुकी है। वंदे भारत एक्सप्रेस ने मुंबई (Mumbai) आते हुए इतिहास रच दिया है। इतिहास में पहली बार लोनावाला और खंडाला के भोर घाट से बिना किसी बैंकर इंजन के ट्रेन उतरी है। भविष्य में भी ये दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस कसारा के थल घाट और लोनावला के भोर घाट से बिना किसी बैंकर इंजन के संचालित की जाएंगी। इसके लिए इस अत्याधुनिक ट्रेन में खास पार्किंग ब्रेक लगाए गए हैं, ताकि ढलान और चढऩे पर ट्रेन दुर्घटना का शिकार न हो।

भारत की सबसे उन्नत और पूरी तरह से भारत निर्मित वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express)  पहली बार मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 10 फरवरी को दो वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस मुंबई आ चुकी है। इन दो वंदे भारत एक्सप्रेस से एक दिन में महाराष्ट्र के दोनों सबसे महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों जैसे शिरडी और पंढरपुर का दौरा करना और मुंबई वापस आना संभव होगा।

क्या होगा वंदे भारत एक्सप्रेस का समय ?
ट्रेन सीएसएमटी से साईंनगर शिर्डी के लिए सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। यह ट्रेन वहां 12 बजकर 10 मिनट में पहुंचेगी। वहां से शाम 5 बजकर 25 मिनट में रवाना होगी। फिर वह मुंबई को 11 बजकर 18 मिनट में पहुंचेगी। सोलापुर सीएसएमटी शाम 6:05 बजे रवाना होगी। तो 12 घंटे 35 मिनट के बाद सोलापुर पहुंचेगी। इसलिए यह ट्रेन शाम 4:10 बजे सोलापुर से रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन मुंबई रात 10 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेगी।