mumbai metro 2 and 6

    Loading

    मुंबई: मुंबई के पश्चिम उपनगरों को जोड़ने वाली नई मेट्रो 2 ए और 7 ( Metro 2A and 7) के शुरू होने के बाद इसका असर लोकल ट्रेन और मेट्रो-1 पर भी देखने को मिल रहा है। पश्चिम रेलवे (Western Railway) की लोकल में भीड़ थोड़ी घटी है तो मेट्रो-1 में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। एमएमआरडीए के अनुसार, मेट्रो के नए  रूट पर रोजाना यात्रियों की संख्या में इजाफा होने के साथ घाटकोपर-वर्सोवा मेट्रो (Ghatkopar-Versova Metro) में भी अधिक भीड़ हो रही है।

    पीकआवर में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेट्रो-1 प्रशासन ने 18 सर्विस और रफ़्तार भी बढ़ा दिया है। मुंबई मेट्रो वन ट्रेनें जो 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती थीं अब 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। इसी तरह सुबह शाम 18 फेरियां भी बढ़ाई गईं हैं। मेट्रो वन के अधिकारियों ने कहा कि जो ट्रेनें 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती थी, वे अब 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। पीक आवर्स के दौरान  सेवाएं अब हर 3 मिनट 40 सेकंड पर उपलब्ध होंगी, जो पहले लगभग 4 मिनट थी। इस बदलाव से घाटकोपर मेट्रो स्टेशन पर भीड़ कम होने की उम्मीद है।

    लोकल ट्रनों में राहत

    रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, नए खंड पर मेट्रो 2 ए और 7 के शुरू होने के बाद से लोकल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। दहिसर, बोरीवली, मीरा रोड़ स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम हुई है। पहले मेट्रो वन से यात्री अंधेरी स्टेशन पर उतरते थे और दहिसर और गोरेगांव जैसे पश्चिमी उपनगरों में जाने के लिए लोकल ट्रेनों पर निर्भर रहते थे। वे अब लाइन-वन पर डब्लुइएच पर उतर कर लाइन 7 पर दहिसर की यात्रा कर सकते हैं या डीएन नगर स्टेशन पर जा सकते हैं और लाइन 2ए का उपयोग कर सकते हैं। पिछले 12 दिनों में नई मेट्रो में यात्रियों की संख्या 13 से 14 लाख हुई है।

    मेट्रो की सेवा बढ़ी

    उधर, एमएमआरसी ने अंधेरी से 2ए लाइन पर दो ट्रेनों की सेवा भी बढ़ा दी है। अब अंधेरी वेस्ट से रात 9:43 बजे और रात 10 बजे मेट्रो ट्रेनें दहानुकरवाड़ी मेट्रो स्टेशन के बजाय दहिसर ईस्ट तक चलेंगी। नई मेट्रो की फ़िलहाल 238 ट्रिप लग रही है।