मुंबई

Published: Sep 28, 2023 05:09 PM IST

Thunder Attack मुंबई के जुहू में गणपति विसर्जन के दौरान युवक पर गिरी बिजली

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
मुंबई: मुंबई (Mumbai) के जुहू (Juhu) बीच पर गणपति विसर्जन के दौरान एक युवक (Young man) पर बिजली गिरने की घटना सामने आई है। फिलहाल उसे इलाज के लिए विले पार्ले वेस्ट स्थित कूपर अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है।
 
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इस समय गणेश विसर्जन (Ganpati Visarjan) के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से बहार निकलकर बप्पा के विसर्जन में हिस्सा ले रहे हैं। पूरे राज्य में गणेश विसर्जन चल रहा है। मुंबई में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं। कई गणेश मंडल भगवान गणेश को विसर्जित करने के लिए समुद्र तट पर आने लगे हैं।
 
 
इस समय जुहू तट पर सुरक्षा के लिए तैनात एक युवक बिजली की चपेट में आ गया जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल के लिए भेज दिया गया है। मुंबई में जहां गणपति विसर्जन का उत्साह शुरू हो गया है, वहीं बारिश भी शुरू हो गई है। कई जगहों पर बिजली चमक रही है और गरज के साथ बारिश भी हो रही है।
 

कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। गणपति विसर्जन को लेकर नागरिक बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं। युवक पर आकाशीय बिजली गिरने की घटना के बाद पुलिस ने नागरिकों से सावधान रहने की अपील की है।