मुंबई में बारिश का कहर कब तक रहेगा जारी, जानिए कब और कितने बारिश की है संभावना

Loading

मुंबई: मुंबई (Mumbai) और उपनगरीय इलाकों में बुधवार को गरज के साथ तेज बारिश (Heavy Rain) देखी गई। जिसके बाद मुंबई के लोगों में बारिश का खौफ भी देखने को मिला। अब ऐसे में मुंबई के लोग यह जानना चाहते हैं कि आने वाले दिनों में बारिश का हाल कैसा रहेगा। कहां, कब और कितनी बारिश होगी? इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (India Metrological Department) की क्या है अपडेट?
 
आपको बता दें की मौसम विभाग यानी इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) की तरफ से बारिश को लेकर जो भविष्यवाणी की गई है उसके हिसाब से मुंबई और उपनगरीय इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। तेज बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है। मौसम विभाग की तरफ से मुंबई के लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 
 
 
आईएमडी की वेबसाइट पर सेटेलाइट की जो तस्वीर दिखाई दे रही है उसमें देखा जा सकता है कि आने वाले वक्त में हल्की-फुल्की बारिश मुंबई में देखने को मिलेगी। दरअसल जो कम दबाव वाला क्षेत्र मुंबई से होकर गुजर रहा था वह अब गुजरात की ओर अरब सागर में बढ़ गया है। 
 

मुंबई पर आंधी तूफान का जो संभावित खतरा था वह पूरी तरह से टल चुका है लेकिन फिर भी हल्की बारिश की संभावना आने वाले दिनों में बनी हुई है। पितृ पक्ष और नवरात्रि तक बारिश का असर देखने को मिल सकता है। क्योंकि मुंबई और उपनगरीय इलाकों के आसपास कम दबाव के क्षेत्र अभी बने हुए हैं। मुंबई और उपनगरीय इलाकों में बारिश को लेकर कोई खतरा नहीं है। आने वाले वक्त में हल्की-फुल्की बारिश ही होने वाली है।