महाराष्ट्र

Published: Dec 03, 2022 10:04 AM IST

Mumbai Murderमुंबई में अनैतिक संबंधों में बाधक बने पति को प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की हत्या, दोनों गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(File Photo)

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में एक महिला ने अपने पति को खाने में जहर (Poison) देकर मार डाला। उसने घटना को अंजाम अपने एक दोस्त के साथ मिलकर किया। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने महिला और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को 8 दिसंबर तक पुलिस हिरासत (Police custody) में भेज दिया है। 

मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार एक महिला जिसका नाम कविता है उसने अपने दोस्त हितेश जैन के साथ अपने पति कमल शाह की हत्या कर दी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपने पति कमल कांत शाह की हत्या के आरोप में महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। 

महिला ने अपने पति के खाने में आर्सेनिक और थैलियम मिला रही थी। धीमे जहर के कारण उसे 3 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 17 दिन बाद उसकी मौत हो गई। दोनों को 8 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि महिला का अपने दोस्त के साथ अनैतिक संबंध थे। और पति बीच में बाधा बन रहा था। इसको लेकर पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। इससे छुटकारा पाने के लिए महिला ने अपने प्रेमी दोस्त के साथ मिलकर प्लान तैयार किया और खाने में जहर दे दी। धीमा जहर होने के नाते उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूत्रों की माने तो उसने अस्पताल को भी गुमराह किया।फिलहाल इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।