नाशिक

Published: Oct 28, 2021 05:49 PM IST

Nashik Municipal Corporation Election 2022आबादी के चलते नाशिक महानगरपालिका में बढ़े 11 नगरसेवक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नाशिक : आखिरकार नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) के नगरसेवकों (Corporators) की संख्या अब 122 से 133 हो गई है। यह निर्णय राज्य मंत्री मंडल (State Cabinet) की बैठक में लिया गया। नाशिक में 2012 में हुए आम चुनाव (General Elections) के लिए 2011 की जनगणना का आधार लिया गया। इस साल होने वाली जनगणना कोरोना के चलते नहीं हो पाई। इसलिए पुरानी जनगणना के तहत प्रभाग रचना करने का कामकाज शुरू किया गया है।

इसी दरमियान शहर की आबादी साधारणतः साढ़े तीन से चार लाख तक बढ़ गई। आज की स्थिति में शहर की आबादी 30 लाख तक पहुंच गई है।  इसलिए शहर में 151 नगरसेवक होने का प्रस्ताव भेजा गया था। मंत्री मंडल की हुई बैठक में नगरेसवकों की संख्या 122 से 133 की गई है। नगरसेवकों की बढ़ी संख्या से कई उम्मीदवारों पर राजनीतिक परिणाम होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। नाशिक महानगरपालिका चुनाव में महाविकास आघाड़ी बनेगी या नहीं? इस बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ है। आघाड़ी बनने पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना और भाजपा युती करने की संभावना है। महाविकास आघाड़ी न होने पर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को चुनाव में कम सीटे मिलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। हर जगह पर उम्मीदवार नहीं दे पाएंगे। कुल मिलाकर नाशिक महानगरपालिका चुनाव के विविध रंग आगामी दिनों में दिखाई देने वाले है।

एक बार फिर बदलेगी प्रभाग रचना

आज की स्थिति में नाशिक महानगरपालिका में कुल 61 प्रभाग और 122 नगरसेवक तो 5 स्वीकृत नगरसेवक है। 3 सदस्यीय प्रभाग रचना है। इसके तहत नाशिक के प्रभाग का कच्चा प्रस्ताव तैयार करने का काम 6 अक्टूबर से शुरू हो गया है। इसके लिए 2011 की आबादी की मदद ली जा रही है। शुरू कामकाज के तहत प्रारूप प्रभाग रचना कार्यक्रम दिवाली के बाद घोषित होने वाला था। आज की स्थिति में कच्चा प्रभाग रचना का काम अंतिम चरण में है। लेकिन अब नगरसेवकों की संख्या बदल गई है। इसलिए इस रचना में एक बार फिर बदल करना होगा। परिणामस्वरूप प्रभाग रचना कार्यक्रम में देरी होगी।