नासिक

Published: Oct 31, 2022 09:28 PM IST

Nashik45 प्रतिशत मतदाताओं ने कराया आधार लिंक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नासिक: मतदाता पहचान पत्र (Voter ID Card) को आधार कार्ड (Aadhar Card) लिंक करने का अभियान जिले में शुरू हुआ है। अब तक 45 प्रतिशत मतदाताओं ने आधार लिंक किया है। इगतपुरी (Igatpuri) में सर्वाधिक यानी की 64 प्रतिशत नागरिकों ने आधार लिंक किया, जबकि नासिक पश्चिम चुनाव क्षेत्र में सबसे कम यानी की 19 प्रतिशत मतदाताओं ने चुनाव पहचान पत्र के साथ अपना आधार लिंक किया। मतदाता सूची का शुद्धिकरण करने और इस माध्यम से दोहरे नामों को हटाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू का निर्णय केंद्रीय चुनाव आयोग ने लिया है। मतदाता पहचान पत्र से आधार लिंक करना ऐच्छिक है, लेकिन सभी मतदाताओं से लिंक करने की अपील आयोग और जिला प्रशासन कर रहा है। 

नासिक जिले में जिलाधिकारी कार्यालय की चुनाव शाखा के माध्यम से इस कार्य को शुरुआत हुई है। जिले में 15 विधानसभा चुनाव क्षेत्र है। कुछ चुनाव क्षेत्र में आधार लिंक करने के लिए अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। आधे से अधिक तहसील में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने आधार लिंक किया है, लेकिन अभी भी कई तहसीलों में यह संख्या संतोषजनक नहीं है।

 इगतपुरी  में 64.2 प्रतिशत लोगों ने कराया लिंक

इगतपुरी  में 64.2 प्रतिशत तो येवला में 62.8 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना पहचान पत्र से आधार क्रमांक लिंक किया है। इसके निचले पायदान पर बागलाण और कलवण है, जहां पर 59 से 60 प्रतिशत नागरिकों ने आधार लिंक किया है। शहर के तीन चुनाव क्षेत्र में आधार लिंक करने के लिए योग्य प्रतिसाद नहीं मिल रहा है। अब तक केवल 20 से 30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना पहचान पत्र आधार लिंक किया है। 

नासिक पश्चिम में सर्वाधिक मतदाता

सर्वाधिक मतदाता संख्या होने वाले नासिक पश्चिम चुनाव क्षेत्र में 19.3 प्रतिशत, नासिक पूर्व में 22.6 प्रतिशत, मध्य नासिक चुनाव क्षेत्र में 27.4 प्रतिशत मतदाताओं ने आधार लिंक किया है। इसलिए जिले की कुल औसत प्रतिशत कम हुआ है।

चुनाव क्षेत्रों में आधार लिंकिंग प्रतिशत में