नासिक

Published: Jun 09, 2023 09:38 PM IST

Manmad Crime Newsमनमाड़ में FCI के गोदाम से 55 बोरे चावल चोरी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मनमाड़: मनमाड़ (Manmad) स्थित एशिया के सबसे बड़े भारतीय खाद्य निगम के अनाज गोदाम (FCI Godown) से 50 किलो वजन के 55 बोरे चावल चोरी होने की जानकारी मिली है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद गोदाम से चावल के बोरों की चोरी कैसे हुई, यह सवाल सर्वत्र उठाया जा रहा है। इस चोरी के बाद गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। गोदाम में चोर चोरी-छिपे अंदर घुसे और चावल की 55 बोरियां लेकर फरार हो गए।  

इस मामले में सुनील चिखलीकर की शिकायत पर मनमाड़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। मनमाड़ में भारतीय खाद्य निगम का सबसे बड़ा गोदाम है, जो एशिया में दूसरा सबसे बड़ा है। 

भारतीय खाद्य निगम की गोदाम संख्या 102 में आधी रात को यह चोरी हुई। बताया जा रहा है कि चोरों ने गोदाम का शटर तोड़कर 55 बोरे चावल (लगभग 27 क्विंटल, कीमत लगभग 10,290 रुपए) पर हाथ साफ किया। भारतीय खाद्य निगम परिसर में 24 घंटे सुरक्षा के बावजूद चोरी होने को बहुत बड़ी घटना बताई जा रही है।