नाशिक

Published: Mar 23, 2022 05:32 PM IST

Crime Newsनाशिक के देवला तहसील में युवक को जलाकर मारने का प्रयास

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
प्रतीकात्मक तस्वीर

लासलगांव: नाशिक (Nashik) जिले की देवला तहसील (Devla Tehsil) के लोहानेर में एक युवक को प्रेम-प्रसंग में जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया गया।  पीड़ित युवक को गंभीर हालत में नाशिक के जिला सरकारी अस्पताल (District Government Hospital) में भर्ती कराया गया है। इस मामले में लासलगांव पुलिस स्टेशन (Lasalgaon Police Station) में दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कराया गया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीण जाधव नामक युवक  लासलगांव के पिंपलगांव के पास स्थित नंदनवन नगर में रहता है। इस युवक के खिलाफ लासलगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। 

दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज 

बताया जा रहा है कि प्रवीण का एक लड़की के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। इस मामले में लड़की के घर वालों ने युवक को जान से मारने की धमकी कई बार दी गई। दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। लासलगांव पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक राहुल वाघ के मार्गदर्शन में आर.के. अहिरे, वाडीलाल जाधव आगे की जांच कर रहे हैं।