नाशिक

Published: Apr 16, 2021 10:04 PM IST

Vaccinationटीकाकरण के लिए किया जा रहा जागरूक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

त्र्यंबकेश्वर. कोविड के संकट में घर में रहें सुरक्षित रहें। कोरोना की श्रृंखला को तोड़े। साथ ही टीका लगाएं, कोरोना को हराएं। ऐसी सूचनाएं देर से ही सही मगर जनता को पसंद आ रही हैं। ऐसा में अब त्र्यंबकेश्वर नगरी में ‘सर सलामत तो पगड़ी हजार’ को मान कर लोग इसे गंभीरता से लेने लगे हैं। कोरोना को मात देने के लिए टीका जरूरी है।

ऐसा प्रचार करने के लिए एक प्रबोधन करने वाला रथ त्र्यंबक नगरी में महाराष्ट्र और गोवा राज्य सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से प्रचार के लिए निकाला जा रहा है।

त्र्यंबकेश्वर उप जिला अस्पताल में कोविड प्रतिबंधक टीके की कमी पिछले दिनों होने लगी थी। अब फिर से उप जिला अस्पताल में त्र्यंबकेश्वर, अंजनेरी, तलवाडे, झारवड़, वावी हर्ष, आंबोली, रोहिले इन जगहों पर कोविड प्रतिबंधक टीका लगाया जा रहा है। साथ ही हरसुल ग्रामीण अस्पताल में भी टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी डॉ. उज्वला तेजाले ने दी है।