नाशिक

Published: Dec 26, 2021 03:35 PM IST

Maharashtra Politicsनाशिक में भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर गरजे, कहा - राज्य में कुशासन और दुशासन की सरकार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नाशिक : पूर्व प्रधानमंत्री (Prime Minister) अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की जयंती के मौके पर नाशिक (Nashik) आए पूर्व केंद्रीय मंत्री (Former Union Minister) प्रकाश जावड़ेकर (Prakash Javadekar) ने ठाकरे सरकार (Thackeray Government) पर जमकर हमला बोला है। महानगरपालिका चुनाव (Municipal Elections) को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाकर घेरने का प्रयास किया।

फिलहाल सरकार की तरफ से प्रकाश जावड़ेकर को जवाब नहीं दिया गया है। लेकिन आने वाले दिनों में इस हमले का जवाब दिए जाने की उम्मीद है। प्रकाश जावड़ेकर के बयान के बाद साफ हो गया कि भाजपा ने महानगरपालिका चुनाव को लेकर अपना एजेंडा साफ कर दिया है। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर शहर के परशुराम सायखेडकर नाट्यगृह में भाजपा की तरफ से सुशासन दिवस सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस मौके पर प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार का सुशासन है जबकि राज्य में महाविकास आघाडी की ठाकरे सरकार का कुशासन है। राज्य में पुलिस बम लगा रही है और सरकार वसूली करने में जुटी है।

राज्य में बैठे है दुशासन

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अटल बिहारी वाजपेयी के कदमों पर चलकर काम कर रही है। यह सुशासन है। लेकिन महाराष्ट्र में दुशासन और कुशासन कार्यरत है। जिस पुलिस पर नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है वह बम लगाकर दहशत पैदा कर रही है। जबकि पुलिस की जिम्मेदारी बम लगाने वाले आतंकवादियों को जेल भेजने की है। लेकिन पुलिस ने हत्या की है।  इससे सभी का ध्यान हटाने के लिए मंत्री काम कर रहे है। यह कुशासन है।

इघे की राजनीतिक हत्या

नाशिक के सातपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष अमोल इघे की हत्या हुई है। इसे लेकर भाजपा में भारी नाराजगी है। इस हत्याकांड को लेकर प्रकाश जावड़ेकर ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सातपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष इघे की राजनीतिक हत्या की गई है। जब भाजपा को दूसरे रास्तों से नहीं रोक पाए तो अब पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को खत्म किया जा रहा है।  इसके पीछे महाविकास आघाडी के नेता है। इसकी जांच होनी चाहिए।

जनता ने भाजपा को दिया बहुमत

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जनता ने भाजपा को बहुमत दिया था। लेकिन शिवसेना ने इसका अपमान किया। मोदी विरोधियों से हाथ मिला लिया। इस वजह से राज्य में कुछ भी सही नहीं हो रहा है। नाशिक महानगरपालिका का फरवरी महीने में चुनाव होगा। इसे देखते हुए आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आने वाले समय में यह और बढ़ेगा। खासकर इघे की हत्या का मामला और गरमाने की संभावना है। कार्यक्रम में महापौर सतीश कुलकर्णी, विधायक सीमा हिरे, भाजपा के प्रदेश महासचिव लक्ष्मण सावजी, शहराध्यक्ष गिरी पालवे, पूर्व शहराध्यक्ष विजय साने उपस्थित थे।