नाशिक

Published: Jan 07, 2022 03:29 PM IST

Nashik Newsनाशिक में 16 वर्षीय लड़के को दी गई कोविशील्ड वैक्सीन, पिता ने दर्ज कराई शिकायत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नाशिक : कुछ दिनों पहले ही केंद्र सरकार (Central Government) ने 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन (Vaccination) की परमिशन (Permission) दी है। इसके बाद से ही बच्चों का वैक्सीनेशन चल रहा है। लेकिन नाशिक जिले (Nashik District) में एक अजीब सी घटना हुई है। यहां एक 16 वर्षीय लड़के को गलती से कोविशील्ड वैक्सीन (Covidshield Vaccine) दे दी गई है।

गुरुवार को अधिकारियों ने बताया कि गलती से 16 वर्षीय लड़के को कोविशील्ड वैक्सीन दी गई है। सोमवार को योला तहसील के पाटोदा गांव के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में हुई गलतफहमी की वजह से इस लड़के को को-वैक्सीन की बजाय कोविशील्ड वैक्सीन दे दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले महीने साफ किया था कि 15 से 18 वर्ष तक के बालकों को केवल को वैक्सीन ही दी जाएगी।

पिता ने दर्ज कराई शिकायत

इस घटना की जानकारी जब लड़के के पिता को मिली तो उन्होंने शिकायत दर्ज करा दी है। इसके बाद तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हर्षल नेहते ने पाटोदा स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गलती से यह घटना हुई है। लड़के की तबीयत फिलहाल ठीक है। दो महीने के बाद वह वैक्सीन की दूसरी डोज का पात्र हो जाएगा। 

गौरतलब है की नाशिक में  कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। तीसरी लहर को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। नाशिक शहर में 1 जनवरी को केवल 88 मरीज मिले थे। लेकिन 5 जनवरी को कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1 हजार 129 हो गया। पिछले चार दिन में हजार से अधिक मरीज मिले है। पॉजिटिविटी रेट 10% से अधिक हो गई।