नाशिक

Published: Sep 14, 2021 08:25 PM IST

Accidentअस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

येवला. अस्थियां विसर्जित (Immersing) करने के बाद गांव की ओर जा रहा टेंपो सड़क पर था कि उसे अर्टिगा कार (Ertiga Car) ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन से चार लोग घायल (Accident) हो गए। हादसा नाशिक जिले (Nashik District) के येवला तहसील (Yeola Tehsil) में हुआ। घटना के दृश्य सीसीटीवी कैमरे (CCTV Camera) में कैद हो गया।

नाशिक में अस्थियां विसर्जित करने के बाद, औरंगाबाद (Aurangabad) के गंगापुर तहसील के चिंचखेड के रास्ते में टेंपो येवला में खड़ा था तभी पीछे से एक अर्टिगा कार आई और उसे जोरदार टक्कर मार दी। परिवार, जो पहले से ही एक रिश्तेदार की मौत से सदमे में था, एक और दुर्घटना से प्रभावित हो गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। औरंगाबाद जिले के गंगापुर तहसील के चिंचखेड के दस से बारह लोग टेंपो से नाशिक के रामकुंड में अपने रिश्तेदार कि अस्थियां विसर्जित करने गए थे। अस्थियां विसर्जित करने के बाद वह लोग नाशिक से अपने गांव की ओर लौट रहे थे।

रात करीब 9 बजे टेंपो येवला शहर के मालेगांव-नगर स्टेट हाईवे पर सड़क के किनारे खड़ा था। परिवार के लोग खाने के लिए कुछ सामान खरीद रहे थे। सड़क पर गड्ढों के कारण, चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और टेम्पो पर (MH 04 CP 7403) पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार (MH 02 CV 4332) टकरा गई। हालांकि इस टक्कर में टेम्पो में बैठे 4 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए येवला ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। बाद में वह अपने गांव लौट गए। इस हादसे में किसी प्रकार की जीवित हानी नहीं हुई।