नासिक
Published: Sep 08, 2023 07:49 PM ISTNashik Rain बरखारानी के जोरदार आगमन से उदास किसानों के चेहरे पर छाई हरियाली, गड्ढों में समाया शहर
देवनदी को आई बाढ़, 90 प्रतिशत भरा वाघाड बांध
वणी: वणी परिसर सहित सप्तशृंग गढ परिसर में मुसलाधार बारिश होने से वणी के देवनदी का बाढ़ आई। ओझरखेड बांध का जल स्तर भी बढ़ गया है। वणी सहित परिसर की फसलों को जीवनदान मिला। वाघाड बांध 90 प्रतिशत भर गया है। ऐसी ही बारिश शुरू रही तो रात में वाघाड बांध से कोलवण नदीपात्र में पानी का विसर्ग शुरू किया जाएगा।
जोरदार बारिश से तालाब बनी त्र्यंबकेश्वर की सड़कें
त्र्यंबकेश्वर: मुसलधार बारिश की राह देखने वाले नागरिकों की अच्छा बरखारानी ने पूरी की। पहाड़ पर होने वाले झरने पानी से बहने लगे। साथ ही तालाब से पानी बहने लगा। इसके चलते त्र्यंबकेश्वर की सड़कें तालाब में तद्बिल हो गई। अहिल्या गोदावरी संगम घाट से तेज रफ्तार पानी बह रहा था। इस बारिश से फसलों का जीवनदान मिला।
पिंपलगाव बसवंत के अंगूर उत्पादकों को मिली राहत
पिंपलगाव बसवंत: पिंपलगाव बसवंत परिसर में जोरदार बारिश हुई। इसके चलते अंगूर उत्पादक किसानों के साथ अन्य किसानों का राहत मिली। क्योंकि बारिश न होने से सभी परेशान है। साथ ही सूखे की छाया भी मंडरा रही थी। ऐसी ही बारिश और कुछ दिन होने पर सभी की चिंता खत्म होगी।
झमाझम बारिश से कलवण की नदियों को बाढ़
कई गांवों का टूटा संपर्क
कलवण: पिछले दो दिनों से कलवण तहसील में बारिश शुरू है। इसके चलते तहसील की गिरणा, पुनद, बेहडी नदी के साथ नालों को बाढ़ आ गई है। इसके चले कई गांवों का संपर्क टूट गया है। कलवण-नाशिक मार्ग के आठंबे स्थित पुल से पानी बहर रहा है। इसके चलते यातायात अभोणा मार्ग से मोड़ दी गई है। खेडगाव-ककाने पुल तक पानी पहुंचने से ककाने, विसापूर, बिजोरे सहित कई गांवों का संपर्क टूट गया है। चणकापूर बांध से 33 हजार 45 क्युसेक और अर्जुनसागर (पुनद) बांध से 16 हजार 386 क्युसेक पानी का विसर्ग किया जा रह है।
दो दिनों से इगतपुरी में बाह रही है बारिश, एक दिन में 92 मिमी बारिश
इगतपुरी: इगतपुरी तहसील में पिछले दो दिनों से बारिश शुरू है। एक दिन में 92 मिमी बारिश हुई. इसके चलते चावल फसल को जीवनदान मिला है। इगतपुरी तहसील के बांधों पर निर्भर होने वाले औरंगाबाद और अहमदनगर जिले की पीने के पानी की समस्या हल हो गई है।
चांदवड में दो दिनों में हुई 37.5 मिमी बारिश
चांदवडतहसील में बारिश हो रही है। दो दिन में 37.5 मिली बारिश होने से फसलों को जीवनदान मिला है। साथ ही इस मानसून सत्र में पहली बार नदी, नाले, गटार पानी से बह रही है। केद्राई, जांबूटके बांध सही अन्य छोटे-बड़े बांध सूखे है, जो जोरदार बारिश की प्रतिक्षा कर रहे है। इस बारिश से कुछ हद तक नागरिकों को राहत मिली है। मंडल निहाय बारिश की जानकारी चांदवड 49.5 मिमी. (55.5), रायपुर 36.8 मिमी. (41.8), दिधवद 40.0 मिमी. (60.1), दुगाव 38.3 मिमी (45.9), वडनेर भैरव 21.5 मिमी (43.1), वडालीभोई 38.8 मिमी (74.8) ऐसे कुल 224.9 मिमी (321.2) बारिश हुई. चांदवड तहसील में दो दिन में 37.5 मिमी बारिश हुई।