नाशिक

Published: Oct 16, 2021 09:26 PM IST

Leopardइगतपुरी के वाडीवार्हे में तेंदुए के हमले में मजदूर घायल, पिंजरा लगाकर हो रही पकड़ने की मांग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

इगतपुरी : इगतपुरी तहसील (Igatpuri Tehsil) के वाडीवार्हे (Wadivarhe) में खेत में काम कर रहे एक मजदूर (Laborer) पर एक तेंदुए (Leopard) ने हमला कर दिया। घटना में मजदूर घायल (Injured) हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाडीवार्हे में किसान गणपत दिवटे के खेत में धान की निराई हो रही है। जहां चार-पांच मजदूर काम कर रहे थे। वहीं सुबह करीब 10 बजे धान के खेत में बैठे एक तेंदुए ने अचानक 20 वर्षीय मजदूर प्रल्हाद खानजोड़े पर हमला कर दिया। तेंदुए ने पंजे से उसके पैर पर हमला किया। 

अचानक हुए हमले से घबराकर वह चिल्लाने लगा। इसी दौरान बगल में काम करने वाले अन्य मजदूर भी उसकी ओर दौड़े और चिल्लाने लगे। इससे तेंदुआ वहां से भाग गया।  घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। किसानों ने गांव के खेतों में पिंजरा लगाने की मांग की है। 

क्षेत्र के किसान सहमे हुए 

इससे पहले तेंदुआ इसी खेत में कुछ कुत्तों को खा चुका है। खेत के आसपास तेंदुए के अलावा और भी दूसरे खतरनाक जानवर देखे गए हैं। इस घटना से क्षेत्र के किसान सहमे हुए हैं और किसान गणपत कोंडाजी दिवटे ने मांग की है कि वन विभाग तुरंत पिंजरा बनाकर तेंदुए को कैद करें।