नाशिक

Published: Oct 07, 2021 10:01 PM IST

Nashik Bus Serviceसिन्नर में नाशिक महानगरपालिका की बस सेवा शुरू

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

सिन्नर. सिन्नर (Sinnar)के लिए नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) ने अपनी बस सेवा (‍Bus Service) शुरू की है। तहसील कार्यालय के सामने से सीएनजी (CNG) पर चलने वाली 7 बस (‍Bus) से नागरिक सिन्नर से नाशिक यात्रा कर रहे हैं। यात्री टिकट निकालने के लिए सिटी लिंक मोबाइल एप (City Link Mobile App)का उपयोग कर रहे हैं। 

सुबह 8.30 से रात 10 बजे तक हर आधे घंटे में नाशिक जाने के लिए सिन्नरवासियों के लिए बस उपलब्ध है। 37 सीट होने वाली बस तहसील के बाद होटल पंचवटी के बाहर, आडव्या फाटा परिसर से भी यात्री बस में सवार हो सकते हैं। द्वारका, शालीमार, निमाणी बस स्थानक तक यात्रियों को छोड़ा जाएगा। 

50 रुपए देना होगा किराया

द्वारका से निमाणी तक कहीं पर भी उतरें, लेकिन 50 रुपए किराया देना होगा। नाशिक रोड के लिए 40 रुपए किराया निश्चित है। वापसी की यात्रा के लिए निमाणी बस स्थानक, शालिमार, द्वारका से यात्रियों को यह बस उपलब्ध होगी। पर्याप्त यात्री मिलने तक कुछ दिन बस अधिक समय तहसील कार्यालय के सामने रूकेगी। इसके बाद हर आधा घंटे के बाद यात्री मिले या न मिले बस नाशिक की ओर रवाना होगी। वरिष्ठ नागरिक व विद्यार्थियों को छूट नहीं मिलेगी। केवल दिव्यांगों से आधा किराया लिया जाएगा। महानगरपालिका ने इसके पहले ओझर, सायखेडा, गिरणारे के लिए बस सेवा शुरू की है। यह जानकारी यातायात नियंत्रक एम.जी. गुजराथी ने दी।