नाशिक

Published: Feb 12, 2022 05:53 PM IST

Nashik Municipal Corporationपर्यावरण कार्रवाई बल गठित करेगी नाशिक महानगरपालिका

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नाशिक: शहर में नागरिकों के माध्यम से पर्यावरण संवर्धन, संरक्षण के लिए नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation ) कृति दल के माध्यम से पहल कर रही है।  इस संबंध में पर्यावरण समिति (Environment Committee) के सदस्यों (Members) ने विभिन्न संगठनों के 15 प्रतिनिधियों के नाम महानगरपालिका कमिश्नर कैलास जाधव (Municipal Commissioner Kailash Jadhav) को सौंपा है। कमिश्नर ने पार्क के उपायुक्त शिवाजी आमले को जल्द ही एक पर्यावरण कार्रवाई बल गठित करने का निर्देश दिया। 

समिति के माध्यम से शहर में हर नागरिक के लिए पर्यावरण संवर्धन के लिए काम करना अब सुविधाजनक हो जाएगा।  समिति पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ा रही है और इसमें अधिक से अधिक नागरिकों को शामिल कर रही है। समिति और महानगरपालिका के संयुक्त प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण का महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है।  

समिति पर्यावरण संरक्षण पर कर रही जागरूकता

पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने हाल ही में पर्यावरणविदों के निमंत्रण पर बरगद के पेड़ का दौरा किया। इस समय नाशिक में पर्यावरण संरक्षण के लिए नाशिक महानगरपालिका के साथ नागरिकों की भागीदारी को लेकर पर्यावरण समिति ने मंत्री को ज्ञापन दिया था। कमिश्नर ने इस कमेटी के काम को संज्ञान में लेते हुए जल्द ही डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से एक्शन फोर्स का गठन करने की घोषणा की है। इस अवसर पर पर्यावरण समिति सदस्य दुसाने, भारती जाधव, कोठावले, मनोज साठे, निशिकांत पगारे, चंद्रकिशोर पाटील, अमित कुलकर्णी, संदीप भानोसे, जयेश पाटील, संतोष रेवगडे, प्रशांत लोणारी, मनीष बाविस्कर इत्यादि उपस्थित थे।