नाशिक

Published: Jun 10, 2022 03:16 PM IST

NMC Election 2022नाशिक महानगरपालिका चुनाव, इस बार 12 लाख मतदाता करेंगे मतदान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नाशिक : निकट भविष्य में होने वाले नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) के चुनाव (Election) के लिए मतदाता सूची (Voter List) तैयार करने का काम किया जा रहा है। नई मतदाता सूची के अनुसार इस बार नाशिक महानगरपालिका चुनाव में चुनाव लगभग 12 लाख मतदाता अपने मताधिकार (Vote) का प्रयोग करेंगे। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य महिलाओं के लिए 67 सीटें आरक्षित रखी गई हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदाता सूची बनाने का का काम अपने हाथ में लिया है। अनुसूचित जाति के लिए कुल 19 सीटें आरक्षित रखी गई हैं, जिनमें से 10 सीटें जनजाति के लिए हैं। नाशिक महानगरपालिका के पिछले चुनाव में 67 सीटों पर महिलाओं के जीत हासिल की थी। 

उल्लेखनीय है कि नाशिक महानगरपालिका के पिछले चुनाव में 10 लाख, 75 हजार मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। पिछली बार की तुलना में इस बार के चुनाव में मतदाता सूची में शामिल मतदाताओं की संख्या बढ़ गई है। चुनाव कार्यालय की ओर से तैयार की गई मतदाता सूची में शामिल लोगों की संख्या इस बार 12 लाख के आसपास है। उल्लेखनीय है कि नई मतदाता सूची 7 जुलाई को जारी की जाएगी। 12 लाख मतदाताओं का नाम दर्ज करने के लिए 1000 सूची बनाई गई थी। नई वार्ड रचना के अनुसार मतदाता सूची बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बार नाशिक महानगरपालिका के लिए 133 नगरसेवकों को चुनना है, पिछली बार 122 नगरसेवकों को चुनने की जिम्मेदारी मतदाताओं पर थी। 

चुनाव आयोग ने 17 मई को अंतिम वार्ड संरचना की घोषणा की, इसके बाद मतदाता सूची के नवीनीकरण का काम शुरू किया गया है और उम्मीद की जा रही है कि जून महीने के अंत तक नई मतदाता सूची बनकर तैयार हो जाएगी और उसे 7 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा।