नाशिक

Published: Mar 25, 2022 03:36 PM IST

Toll Plazaनितिन गडकरी के 60 किमी. के दायरे में सभी टोल बंद करने के फैसले का स्वागत, लोगों में खुशी की लहर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

पिंपलगांव बसवंत : केंद्रीय मंत्री (Union Minister) नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने टोल नाका (Toll Naka)  बंद करने की घोषणा की है। गडकरी की इस घोषणा का पिंपलगांव (Pimpalgaon) में स्वागत किया गया है। चांदवड़ में पिंपलगांव बसवंत टोल नाका और मुंबई-आगरा हाईवे पर घोटी टोल नाका होने के कारण पिंपलगांव बसवंत में टोल नाके के बंद होने की उम्मीद जताई जा रही है, क्यों कि पिंपलगांव का टोल प्लाजा दोनों तरफ के टोल से 60 किलोमीटर के दायरे में आता है। हाईवे या किसी अन्य मार्ग पर दो टोल के बीच 60 किमी की दूरी नियमानुसार 60 किमी होनी चाहिए, ऐसा शासनादेश है।

बावजूद इसके आदेश की अवहेलना कर वाहन मालिक टोल सरकारी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। पिंपलगांव बसवंत का टोल नाका एक विवादित टोल नाका है, वहां टोल कर्मियों और वाहन मालिकों के बीच अक्सर टकराव होता रहता है। पिंपलगांव टोल नाका, जो किसी वजह से विवादों का केंद्र रहा था, उसे अब स्थाई रूप से बंद होने के प्रबल आसार हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आगामी तीन माह में राष्ट्रीय राजमार्गों के 60 किलोमीटर के भीतर सभी टोलों को बंद करने का वादा किया है।

उन्होंने कहा है कि इतनी कम दूरी के लिए टोल अनुचित था। नाशिक जिले में मुंबई-आगरा हाईवे पर तीन टोल नाका है। पहला टोल नाका चांदवड़ में है, इससे लगभग 62 किमी की दूरी पर घोटी नामक स्थान पर दूसरा टोल नाका है और तीसरा टोल नाका पिंपलगांव बसवंत में है। अब सवाल यह है कि तीनों टोल नाकों में से कौन सा टोल नाका बंद होगा। नाशिक जिले में मुंबई-आगरा हाईवे पर तीन टोल नाका है। पहला टोल नाका चांदवड़ में है, इससे लगभग 62 किमी की दूरी पर घोटी नामक स्थान पर दूसरा टोल नाका है और तीसरा टोल नाका पिंपलगांव बसवंत में है। अब सवाल यह है कि तीनों टोल नाकों में से कौन सा टोल नाका बंद होगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से की गई घोषणा सरकारी नियमों के आधार पर ही की गई है। अगर पिंपलगांव टोल नाका बंद किया गया तो पिंपलगांव क्षेत्र के नागरिकों को टोल देने से छूट मिल जाएगी। गडकरी के इस फैसले का मैं स्वागत करता हूं।

भास्करराव बने, पूर्व सरपंच, पिंपलगांव बसवंत

हम इस टोल को लेकर भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से लगातार बात कर रहे थे। गडकरी ने संसद में 60 किलोमीटर की दूरी के टोल को बंद करने के फैसले की घोषणा की थी। पिंपलगांव बसवंत भाजपा की ओर से नितिन गडकरी और जनता की ओर से इस निर्णय के लिए धन्यवाद।

सतीश मोरे, बीजेपी, पिंपलगांव बसवंत