नाशिक

Published: Jan 09, 2022 08:26 PM IST

Nashik Municipal Corporationकम टैक्स वसूली मामले में अधिकारियों को नोटिस, संपत्ति कर वसूली में नाशिक महानगरपालिका के पिछड़ने की आशंका

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नाशिक : प्रॉपर्टी टैक्स (Property Tax) में छूट देने के लिए राजनीतिक (Political) दल इच्छुक (Desirous) है। तो वहीं, दूसरी तरफ प्रॉपर्टी टैक्स वसूली (Recovery) के लक्ष्य को पूरा करने में विभिन्न टैक्स विभाग (Tax Department) को काफी मशक्कत (Effort) करनी पड़ रही है। कुल बकाया 300 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। इसमें डबल जुर्माने की रकम 129 करोड़ रुपए तक पहुंचने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में इस वर्ष मार्च के आखिर तक 50 फीसदी से अधिक वसूली का टारगेट महानगरपालिका प्रशासन ने बनाया है।

इसमें राजनीतिक पार्टी द्वारा बार-बार बकाये पर लगाई गई रोक से नुकसान हुआ है। प्रॉपर्टी टैक्स की कम वसूली को लेकर विभागीय अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है। प्रॉपर्टी टैक्स का कुल बकाया 296 करोड़ 48 लाख 60 है। इसमें डबल जुर्माने की रकम 129 करोड़ है। सातपुर विभाग में 23 करोड़ 41 लाख रुपए का बकाया है। पश्चिम विभाग में 40.50 करोड़, पूर्व विभाग में 42 करोड़ 27 लाख 96 हजार, पंचवटी विभाग में 58 करोड़ 57 लाख 90 हजार, सिडको विभाग में 68 करोड़ 51 लाख, 53 हजार रुपए है। नाशिक रोड विभाग में 59 करोड़ 19 लाख 87 हजार रुपए का बकाया है।

110 करोड़ 86 लाख रुपए की वसूली हुई 

कोरोना की पहली और दूसरी लहर में आर्थिक स्थिति डाबाडोल होने के बाद पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष 25 करोड़ अधिक प्रॉपर्टी टैक्स वसूल हुई है। इस वर्ष 165 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स का लक्ष्य था। इसमें से 110 करोड़ 86 लाख रुपए की वसूली हुई है। मार्च आखिर तक बकाया का न्यूनतम 50 फीसदी और नए प्रॉपर्टी से 80 फीसदी प्रॉपर्टी टैक्स वसूली का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए केवल ढ़ाई महीने का समय बचा है। टैक्स छूट योजना को उतना रिस्पांस नहीं मिल रहा है। प्रॉपर्टी टैक्स कम वसूली होने पर विभागीय अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है।