नाशिक

Published: Jun 04, 2022 06:33 PM IST

Social Mediaअब फेसबुक-व्हाट्सएप पर मन रहे शादी की सालगिरह

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नाशिक: सोशल मीडिया (Social Media) का प्रभाव तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। युवाओं के साथ वृद्ध भी फेसबुक (Facebook) और वाट्सएप (Whatsapp) के सदस्य बन गए हैं। प्रत्यक्ष मिलकर या फिर फोन कर जन्मदिन या शादी की सालगिरह (Marriage Anniversary) की शुभेच्छा देने के बजाय अब लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। आज की स्थिति में वाट्सएप पर कई ग्रुप हैं, जिसमें किसी का जन्म दिवस और शादी की सालगिरह होने पर सभी सदस्य उन्हें शुभेच्छा देते हैं। ऐसा लग रहा है कि शुभेच्छा देने का नागरिकों को अनूठा ट्रेंड मिल गया है।

 एक ग्रुप से मैसेज कॉपी कर दूसरे ग्रुप में भेजा जा रहा है। ग्रुप में भी कौन जन्मदिन की शुभेच्छा दे रहा है? इस पर भी नजर होती है। फेसबुक पर भी जन्मदिन या शादी की सालगिरह की शुभेच्छा दी जा रही है। कई बार जन्मदिन होने के बाद जन्मदिन की जानकारी मिलती है। इसके बाद सदस्य बिलेटेड का उल्लेख करते हुए मैसेज भेज रहे हैं। 

सोशल मीडिया के पहले कब किसका जन्मदिन या शादी की सालगिरह होती थी? इस बारे में जानकारी नहीं मिलती थी, परंतु फेसबुक पर एक दिन पहले ही किसका जन्मदिन या शादी की सालगिरह है? इस बारे में सुविधा उपलब्ध कराई गई है। कुल मिलाकर अब फेसबुक-व्हाट्सएप पर ही जन्मदिन और शादी की सालगिरह मनाई जा रही है।