नाशिक

Published: Apr 11, 2022 08:07 PM IST

Nashik Municipal Corporationनाशिक महानगरपालिका के अफसरों को नहीं मिला सरकारी वाहन, कई अधिकारी खुद की गाड़ी का कर रहे हैं उपयोग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नाशिक: नाशिक महानगरपालिका के पास वाहनों की संख्या कम होने से 22 अधिकारियों को सरकारी वाहन नहीं मिला है। यह सभी अधिकारी खुद के वाहन का उपयोग कर रहे हैं। इसके बदले में नाशिक महानगरपालिका प्रशासन अधिकारियों को रकम अदा कर रही है। गौरतलब है कि नाशिक महानगरपालिका के पास 215 वाहन हैं, जिसे चलाने के लिए 135 चालक हैं इसलिए अधिकारियों के वाहन से रुग्णवाहिका और दमकल विभाग के वाहन चालकों के ड्यूटी का नियोजन करना पड़ता है। 78 से अधिक वाहनों का नियोजन करना पड़ता है। 

आज की स्थिति में महानगरपालिका में प्रशासक है। पदाधिकारियों के वाहन महानगरपालिका के पास जमा है इसलिए प्रशासकीय अधिकारियों के वाहन तक यह विषय मर्यादित है, परंतु आगामी दिनों में महानगरपालिका के चुनाव की घोषणा होने के बाद महानगरपालिका को चुनाव की तैयारी के रूप में वाहनों की व्यवस्था करनी होगी।

40 लाख वार्षिक है विभाग का खर्च

महानगरपालिका को खुद के वाहनों के लिए ईंधन और देखभाल की अलग व्यवस्था करनी होगी। खुद का डीजल पंप भी है। 200 से अधिक वाहन के लिए देखभाल के लिए खुद का विभाग है। वार्षिक 40 लाख रुपए तक इस विभाग का खर्च है। नई व्यवस्था में महानगरपालिका अपने अधिकारियों को महानगरपालिका के बजाए खुद के वाहनों का उपयोग करने की अपील की जा रही है।

वाहन के बजाए दिया जा रहा है खर्च

महानगरपालिका अपने अधिकारियों को कामकाज के लिए वाहन देती है, लेकिन वाहनकर्मी के चलते 22 अधिकारियों को प्रशासन खर्च अदा कर रहा है। इसका उपयोग कर अधिकारी खुद के वाहन का उपयोग कर रहे हैं।