नासिक

Published: Sep 28, 2023 01:30 PM IST

Onion Auctionलासलगाव में शुरू हुई प्याज की नीलामी, विंचूर में प्याज उत्पादक किसानों को राहत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
नासिक: विविध मांगें के लिए प्याज व्यापारियों के आंदोलन के कारण बीते आठ दिनों से नासिक (Nashik) जिले के कृषि मंडियों में प्याज की नीलामी (Onion auction) बंद है, लेकिन गुरुवार, 28 सितंबर से लासलगाव (Lasalgaon) कृषि उपज मंडी समिति की उप मंडी विंचूर (Vinchur) में प्याज की नीलामी शुरू करने का निर्णय प्याज व्यापारी और संचालक मंडल की हुई बैठक में लिया गया। 
 
मुंबई में हुई बैठक के दौरान इस मुद्दे का कोई हल नहीं निकला, जिसे व्यापारियों के सामने रखा गया। किसान अपनी प्याज बिक्री के लिए पडोसी अहमदनगर जिले के कोपरगाव और छत्रपति संभाजीनगर के वैजापूर तहसील में अतिरिक्त यातायात खर्च करते हुए लेकर जाने की बात बताई गई। 
 
 
इससे किसानों के होने वाले नुकसान से व्यापारियों को अवगत किया गया। किसानों के होने वाले नुकसान, समस्या को टालने के लिए प्याज नीलामी शुरू करने की सूचना कि गई, जिसे मंजूर करते हुए प्याज व्यापारियों ने गुरुवार से प्याज की नीलामी शुरू करने के लिए हामी भरी है। गुरुवार से लासलगाव की उप मंडी विंचूर में नीलामी शुरू होने की जानकारी लासलगाव कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व सभापति व वर्तमान संचालक पंढरीनाथ थोरे ने दी है।