नाशिक

Published: Nov 16, 2021 08:27 PM IST

Leopardनाशिक के सातपुर में तेंदुए की दहशत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

सातपुर : शिवाजीनगर (Shivaji Nagar) स्थित शिंदोरी रोड के वन परिसर निवासी किसान दामू पाटिल के घर के सामने होने वाले तबेले में गाय (Cow) के बछड़े को तेंदुए (Leopard) ने अपना शिकार बनाया। साथ ही सोमनाथ पाटिल के श्वान (Dog) को भी अपना शिकार बनाने से सातपुरवासियों (Satpur) में तेंदुए की दहशत फैल गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के युवा नेता अमोल पाटिल ने वन विभाग के अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों का पथक घटनास्थल पहुंचा।

जल्द से जल्द तेंदुए को पिंजरे में कैद करने की मांग नागरिकों ने की। बार-बार हो रहे तेंदुए के हमले की घटना को लेकर लोगों के मन में डर का माहौल है। वन विभाग से स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए, जिससे लोगों को डर के माहौल से मुक्ति मिले।