नाशिक

Published: Jan 23, 2022 02:50 PM IST

Municipal Corporation Election 2022मुंबई की खराब स्थिति के लिए शिवसेना जिम्मेदार : संजय निरुपम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Pic

नाशिक : एक तरफ नाशिक (Nashik) और दूसरे महानगरपालिका (Municipal Corporation) का चुनाव (Election) करीब आ रहा है वहीं दूसरी तरफ महाविकास आघाडी (Mahavikas Aghadi) में शामिल कांग्रेस के सुर बदले बदले नजर आ रहे है और वे अपने ही घटक दल के खिलाफ आग उगल रहे है। कांग्रेस नेता (Congress Leader) संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) ने नाशिक में पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि मुंबई की खराब स्थिति के लिए केवल और केवल शिवसेना (Shiv Sena) जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को आगामी चुनाव में उठाएंगे।

संजय निरुपम ने कहा कि मुंबई महानगरपालिका में शिवसेना स्पेशल रूप से असफल साबित हुई है। मुंबई की खराब स्थिति के लिए शिवसेना जिम्मेदार है। शिवसेना की मुंबई महानगरपालिका में असफलता कांग्रेस का मुंबई महानगरपालिका चुनाव में मुख्य मुद्दा होगा। इस पर शिवसेना की क्या प्रतिक्रिया आती यह देखना दिलचस्प होगा।

निरुपम का विशेष प्रेम

कांग्रेस नेता संजय निरुपम हमेशा शिवसेना पर निशाना साधते रहते है। जबकि वह पहले शिवसैनिक ही थे। इसलिए उनका शिवसेना से विशेष प्रेम रहा है। इससे पहले उन्होंने परबीर सिंह के मामले में ट्वीट कर खलबली मचा दी थी। उन्होंने ट्वीट में कहा था कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर ने मंत्री पर फिरौती वसूली का आरोप लगाया था। खुद पांच मामले में वांटेड है। पुलिस का कहना है कि वे फरार है। जानकारी मिली है कि वे बेल्जियम में है। वे बेल्जियम कैसे गए, इसके लिए किसने रास्ता खुला छोड़ा। हम अपने अंडरकवर अधिकारी भेजकर उसे वापस नहीं ला सकते है क्या ! अब एक बार फिर से महानगरपालिका चुनाव के बिल्कूल करीब निरुपम सक्रिय हो गए है। इससे निश्चित रूप से शिवसेना का नुकसान होगा।