Chain Snatching
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

    Loading

    नाशिक: भगवान के दर्शन के लिए भाई-बहन घर से निकले थे। शिकायतकर्ता महिला की बेटी ने कुरकुरे (Kurkure) लेने की मांग की। महिला माडसांगवी पहुंचने के बाद गाड़ी से उतरकर एक किराना दुकान से बेटी के लिए कुरकुरे लिए। इसके बाद वह गाड़ी की तरफ वापस आ रही थी, तभी काले रंग की पल्सर बाइक (Pulsar Bike) पर आए दो लुटेरों ने उनके गले से सोने का चेन (Gold Chain ) छीन लिया। महिला ने इसका जोरदार विरोध किया। लेकिन जब  तक लोग कुछ समझ पाते, दोनों फरार हो गए। 

    यह घटना नाशिक-औरंगाबाद रोड के माडसांगवी परिसर में घटी। इस घटना में महिला के गले से 63 हजार रुपए कीमत का 21 ग्राम का सोने का चेन लूट लिया गया।  महिला ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है। 

    गौरतलब है कि नाशिक में चैन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। पुलिस ने इस घटना को लेकर इलाके के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरु कर दिया है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।