नाशिक

Published: Apr 14, 2022 03:11 PM IST

Nashik Crimeयेवला में पारिवारिक विवाद में चली गोली, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

येवला : येवला शहर (Yeola City) के बाजीराव नगर परिसर में पारिवारिक विवाद (Family Dispute) में पति (Husband) ने पत्नी (Wife) पर गोली चलाने के बाद आत्महत्या (Suicide) कर ली। सुबह के वक्त हुई घटना के कारण खलबली मच गई है। येवला शहर पुलिस थाने में अपराध दर्ज  कराया गया है।

इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को तड़के येवला शहर की सघन बस्ती वाले पारेगांव रोड क्षेत्र के बाजीराव नगर में रहने वाले सिंचाई विभाग में कॅनॉल इन्स्पेक्टर पद पर कार्यरत किरण दुकले (40) ने अपनी  पत्नी पर गोली चलाने के बाद खुद पर भी गोली चलाकर आत्महत्या कर ली।

इस घटना में पति किरण दुकले की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी वैशाली दुकले गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका नाशिक में इलाज जारी है।  घटना की जानकारी मिलते ही  येवला शहर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। मनमाड पुलिस उपविभागीय अधिकारी समीर सालवे, येवला शहर पोलिस निरीक्षक भगवान मथुरे, पुलिस उपनिरीक्षक सूरज मेढ़े आदि तात्काल घटनास्थल पहुंचे। सिंचाई विभाग में नौकरी करने वाले कर्मचारी के पास  पिस्तौल कैसे आई, यह सवाल पुलिस के सामने उठाया जा रहा है। इस घटना की  गहन जांच कर रही है। येवला शहर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।

अनुमंडल पदाधिकारी समीर सिंह साल्वे, येवला के नगर पुलिस निरीक्षक भगवान माथुरे,  पुलिस उप निरीक्षक सूरज मेधे और अन्य ने मौके पर पहुंचकर आगे की जांच शुरू की है। घटना की जांच के लिए फोरेंसिक लैब विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है।