नासिक

Published: May 11, 2023 08:32 PM IST

Nashik Municipal Corporationनासिक महानगरपालिका के इतने कर्मचारियों को मिला प्रमोशन, यहां पढ़ें डिटेल्स

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नासिक: नासिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation ) के 378 कर्मचारियों (Employees) को प्रशासन द्वारा सुनिश्चित प्रगति योजना का लाभ दिया गया है। इस प्रमोशन (Promotion) के पिछले 15 से 20 साल के कई मामले लंबित थे। इस योजना का लाभ लेने के लिए कुल 649 प्रस्ताव स्क्रूटनी कमेटी (Scrutiny Committee) के समक्ष प्राप्त हुए थे। इनमें से 378 कर्मचारियों का चयन किया गया। कई कर्मचारी और अधिकारी पदोन्नति के योग्य हैं, लेकिन उस समय उनके लिए पोस्ट उपलब्ध नहीं थी। ऐसी पदोन्नति के लिए पात्र कर्मचारियों को सुनिश्चित पदोन्नती योजना के तहत वेतन का भुगतान किया जाता है।

छठे वेतन आयोग के मुताबिक पहले 12 और 24 साल के बाद पदोन्नति के पात्र कर्मचारियों को सुनिश्चित प्रमोशन का लाभ दिया जाता था, लेकिन अब सातवें वेतनमान के अनुसार इस योजना का लाभ 10, 20 और 30 वर्ष बाद कर्मचारियों को दिया जा रहा हैं। 378 कर्मचारियों को पात्र माना गया है, जिसमें से प्रथम लाभ 169 कर्मचारियों को, द्वितीय लाभ 195 कर्मचारियों को तथा तीसरा लाभ 14 कर्मचारियों को दिया गया है। 

इन बातों का किया सत्यापन 

प्रस्ताव जांच समिति ने प्रत्येक विभाग से प्राप्त प्रस्तावों की जांच की। इस जांच के दौरान कर्मचारी की योग्यता, उसकी पांच साल की सीआर, मक्ता देनदारी, विभागीय जांच, किए गए दंड समेत विभिन्न पहलुओं की जांच की गई और उसके बाद ही संबंधित कर्मचारी को योग्य पाया गया है।