नाशिक

Published: Jan 27, 2022 07:57 PM IST

Shirdi Accidentशिरडी हाईवे पर अज्ञात वाहन ने दो को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Image

नाशिक : सिन्नर शिर्डी हाईवे (Sinnar Shirdi Highway) के पांगरी शिवारा में एक अज्ञात वाहन ने दो पैदल जा रहे लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना (Incident) में दोनों पैदल (Pedestrians) जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। बुधवार (Wednesday) की रात साढ़े सात बजे यह घटना हुई।

मृतकों के नाम वावी के होटल साई श्रद्धा में काम करने वाला मुन्ना छोटन अंसारी (45) और आनंद कुमार चौधरी (25, दोनों नि. औरंगाबाद, बिहार) है। गणतंत्र दिवस की छुट्टी होने की वजह से होटल बंद था। इस वजह से दोनों शाम के वक्त घूमने के लिए पैदल  निकले थे। वे पैदल पांगरी की दिशा में शिर्डी हाईवे की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर में दोनों जख्मी हो गए। कुछ लोगों का कहना है कि पिकअप जैसे वाहन ने टक्कर मारी है। लेकिन दुर्घटना के बाद वाहन सिन्नर की दिशा में तेज गति से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने दोनों को एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए सिन्नर भेजा गया। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पूर्व ही दोनों की मौत हो गई।

इस मामले में रतन शिंदे ने वावी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। होटल मालिक दिवाकर बंगेरा ने गुरुवार को दोनों का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके मूल गांव बिहार भेज दिया है। दोनों कामगार काफी सालों से वावी में रहते थे। उनकी मौत की खबर से परिसर में खलबली मच गई।