महाराष्ट्र

Published: Dec 17, 2021 01:53 AM IST

Maharashtra Corona Updateमहाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन का एक भी नया केस नहीं आया; 877 नए मामले, 16 की मौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई. भारत (India) में ओमिक्रॉन (Omicron) तेजी से पैर पसार रहा है। यह अब तक 11 राज्यों में एंट्री ले चुका है। जिससे देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। जिसमें से 32 मरीज महाराष्ट्र के शामिल है। हालांकि अच्छी बात यह है कि राज्य में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन का एक भी नया केस सामने नहीं आया। इस बात की जानकारी गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (State Health Department) ने दी है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 877 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 16 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,46,938 और मृतकों की संख्या 1,41,317 हो गई है।

वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में 632 लोग कोरोना से उबरे हैं। राज्य में अब तक 64,95,249 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 6,693 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.72 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 77,371 होम क्वारंटाइन और 839 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

मुंबई में 279 नए मामले

मुंबई में पिछले 24 घंटे में 279 नए मामले सामने आए हैं। जबकि शहर में आज 2 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इसके अलावा 201 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,66,213 हो गई हैं, जबकि 16,362 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,45,401  लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 1,873 एक्टिव केस है और सभी का इलाज चल रहा है।

मुंबई में आज 42,524 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 130,34,764 नमूनों की जांच की जा चुकी है।