महाराष्ट्र

Published: Nov 23, 2021 02:09 PM IST

Param Bir Singh Case Updatesपूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के घर के बाहर लगाया गया 'फरार' होने का नोटिस, जानें पूरा मामला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: मुंबई (Mumbai) के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह (Former Mumbai Police Commissioner Param Bir Singh) की मुश्किलें और भी बढ़ती नज़र आ रही हैं। ताज़ा मामले में मुंबई पुलिस ने उनके जुहू (Juhu) स्तिथ घर के बाहर कोर्ट का नोटिस (Notice) लगा दिया है। यह परमबीर सिंह को फरार घोषित करने वाला एक अदालत का आदेश है जो उनके जुहू इलाके के फ्लैट के बाहर चिपका दिया गया है।

बता दें कि, मुंबई के कोर्ट ने उनके फरार घोषित कर दिया था। सिंह के खिलाफ मुंबई में जबरन वसूली के कई एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इनपर कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने अब तक दो पुलिसकर्मियों को भी गिरफ्तार किया है। 

इससे पहले सोमवार को परमबीर सिंह के देश से बाहर चले जाने की खबरों को लेकर सस्पेंस ख़त्म करते हुए उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सफाई देते हुए कहा था कि, परमबीर सिंह देश में ही मौजूद हैं और वे फरार नहीं है। उनके वकील ने कोर्ट से कहा था कि, सिंह को अपनी जान का खतरा है।

उनके वकील ने सुप्रीम कोर्ट कहा था कि, परमबीर सिंह देश में मौजूद हैं और वे फरार नहीं हैं।परमबीर सिंह के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि, सिंह छिप रहे हैं क्योंकि उन्हें मुंबई पुलिस से जान का खतरा है। सिंह के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह 48 घंटे के भीतर सीबीआई के सामने पेश होने के लिए तैयार हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान की है और जांच में शामिल होने का निर्देश दिया है।

इसके बाद कोर्ट ने परमबीर सिंह की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई और महाराष्ट्र सरकार और सीबीआई को नोटिस जारी किया है। मामले में अब अगली सुनवाई 6 दिसंबर को होगी।