महाराष्ट्र

Published: Dec 03, 2022 10:09 AM IST

Pimpri Chinchwad News महाराष्ट्र: पिंपरी चिंचवड़ में 29 साल के युवक की दर्दनाक हत्या! पहले मारी गोली फिर किए चाकू से कई वार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पिंपरी चिंचवड : पिंपरी चिंचवड (Pimpri Chinchwad) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां मोहननगर इलाके में 29 वर्षीय विशाल गायकवाड़ (Vishal Gaikwad) की हत्या (Murder) कर दी गयी। विशाल गायकवाड़ की पहले गोली मारकर और फिर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। पिंपरी पुलिस इस हत्याकांड में आगे की जांच कर रही है। विशाल एक चौक में खड़ा था, तभी हत्यारों ने उस पर हमला किया। विशाल को हत्यारों ने पहले गोली मारी और फिर चाकू से हमला किया। इस हमले में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई।

आशंका जताई जा रही है कि यह हत्याकांड किसी पुराने विवाद के चलते हुआ है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या 23 वर्षीय अपराधी पवन लष्कर की हत्या के बाद विशाल की भी हत्या की गई। मोशी के रहने वाले पवन की 25 अक्टूबर को हत्या हुई थी।

सामने आई जानकारी के मुताबिक, विशाल शुक्रवार शाम करीब सात बजे एक चौक पर खड़ा था। तभी आठ लोगों ने एक साथ उस पर हमला कर दिया। आठ आदमियों में से एक ने विशाल को पहले गोली मारी। इसके बाद धारदार हथियार से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल विशाल को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी वहीं मौत हो गई। यह भी पता चला है कि विशाल को तीन गोलियां मारी गई थीं। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह हत्या किसने की और इस हत्या के पीछे वजह क्या है। 

कुख्यात विशाल गायकवाड़ एक युवा चर्चित गुन्हेगार था। महज 29 साल के विशाल गायकवाड़ पर कई मुकदमे दर्ज थे। उस पर हत्या, मारपीट, लूटपाट और डकैती जैसे 12 संगीन अपराध दर्ज थे। खास बात यह है कि 2017 में उसके खिलाफ मोक्का के तहत कार्रवाई भी हुई थी। वह पिंपरी में वाशिंग सेंटर चला रहा था।