महाराष्ट्र

Published: Nov 28, 2020 08:54 PM IST

किसान आंदोलन समर्थन आंबेडकर की केंद्र को चेतावनी, कहा-"अगर सरकार किसानों से लड़ेगी, तो पिटेगी"

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. वंचित बहुजन अघाड़ी (Vanchit Bahujan Aghadi) के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर (Prakash Ambedkar) ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन (Kisan March) को समर्थन दिया है। साथ ही आंबेडकर ने एक ट्वीट कर केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि, “अगर सरकार किसानों के साथ लड़ने का प्रयास करेगी, तो किसानों से ही पिटेगी।”

प्रकाश आंबेडकर ने कहा कि, “पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसान दिल्ली पहुंच रहे है। उनका कहना है कि, केंद्र ने नए कानून के तहत MSP को खत्म कर दिया है। फिर हम भी सरकार से पूछते हैं कि, जब आपने मंडियों को खत्म कर दिया तो MSP कैसे मिलेगा? आगे उन्होंने कहा, हम किसानों के साथ हैं। सरकार अगर किसानों से लड़ेगी तो पिटेगी।”

केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गए नए कृषि कानून का कई राज्यों में विरोध किया जा रहा है। साथ ही पंजाब और हरियाणा सहित छह राज्यों में किसानों द्वारा इस कानून का कड़ा विरोध किया जा रहा है।

गौरतलब है कि, इस मामले में किसान संगठनों ने दो बार केंद्र सरकार से चर्चा की थी। हालांकि, इसकी विफलता के बाद 500 से अधिक किसान संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारी किसान आखिरकार शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में पहुंचे। दिल्ली के बुराड़ी इलाके के निरंकारी मैदान में किसानों ने अपना आंदोलन जारी रखा है।