पुणे

Published: Mar 18, 2021 05:16 PM IST

पुणे22 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुणे. दोपहिया पर बोरे में भरा गांजा (Hemp) बेचने के लिए ले जाते वक्त पुणे (Pune) की बिबवेवाड़ी पुलिस (Bibwewadi Police) ने एक युवक को धरदबोचा है। उसके पास से 22 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत पौने छह लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने निसार मोदीन जमादार (Nisar Modin Jamadar) (25) है। उसके खिलाफ बिबवेवडी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

बिबवेवाड़ी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुणे में शातिर और वांटेड बदमाशों की जानकारी हासिल कर उन पर शिकंजा कसा जा रहा है। इस मुहिम में जुटे बिबवेवाडी पुलिस की डिटेक्शन ब्रांच (Detection Branch) के प्रमुख सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश उसगावकर और उनकी टीम पैट्रोलिंग कर रही थी। तब आई माता मंदिर परिसर के गोयल गार्डन के सामने एक युवक दोपहिया पर बोरे के साथ खड़ा नजर आया। शक की बुनियाद पर पुलिस टीम उससे पूछताछ करने गई तो वह भागने लगा। हालांकि पुलिस ने पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। 

5 लाख 77 हजार रुपए का गांजा जप्त

पूछताछ में वह टालमटोल करने लगा। जब उसके दोपहिया पर रखे बोरे की तलाशी ली गई तब उसमें गांजा पाया गया। इसके अनुसार उसे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उसके पास से 22 किलो 44 ग्राम गांजा बरामद किया जिसकी कीमत 5 लाख 77 हजार रुपए बताई गई। अदालत ने आरोपी को 20 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया है। अब पुलिस यह जानने में जुटी है कि उसने इतना सारा गांजा कहां से और किसके पास से लाया और कहां बेचने वाला था। इस कार्रवाई को पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटील के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील झावरे, सहायक निरीक्षक राजेश उसगावकर, शाम लोहोमकर, अमित पुजारी, सतीश मोरे के समावेश वाली टीम ने अंजाम दिया।