पुणे

Published: Jun 24, 2021 05:06 PM IST

Pune Crimeशादी का झांसा देकर 31 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुणे. शादी का झांसा देकर एक महिला यौन शोषण किये जाने का मामला पुणे (Pune) के कोरेगांव पार्क (Koregaon Park) इलाके में सामने आया है। इस मामले में कोंढवा पुलिस (Kondhwa Police) ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसका नाम संजय मोहिते (42) है। उसके खिलाफ 31 वर्षीय महिला ने कोढ़वा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। यह घटना मई 2019 से कोरेगांव पार्क के वसंत लता सोसायटी में घटी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी संजय मोहिते ने शिकायतकर्ता महिला को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। वह बार-बार शादी करने का आश्वासन देता था। डेढ़ वर्ष से संजय मोहिते से शादी की बार-बार मांग करने के बावजूद आरोपी महिला को झूठे आश्वासन देता रहा। इस बीच मार्च 2021 से उनके बीच फेसबुक, व्हाट्सअप पर संपर्क होना कम हो गया। 

शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की

इसके बाद शिकायतकर्ता महिला उसके कोरेगांव फ्लैट में गई, वहां एक महिला थी। जब संजय से इस संबंध में पूछा तो उसने बताया कि वह उसकी दोस्त है। इसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। इसके बाद महिला को समझ आया कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसने पुलिस स्टेशन पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज करा दी। कोंढ़वा पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक स्वराज पाटिल मामले की जांच कर रहे है।